फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Man beaten, mobile and took away bikes

युवक को पीटा, मोबाइल और बाइक छीन ले गए

Tue, 01 Dec 2015 04:11 PM IST
सिंगाही।
सिंगाही। Updated Tue, 01 Dec 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Man beaten, mobile and took away bikes
बाइक से ससुराल जा रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने मोतीपुर पुल के पास पीटा। बाद में उसकी बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। युवक को घायल अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। एसओ जेपी यादव घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सिंगहा खुर्द निवासी पैकरमा जायसवाल ने बताया कि उसका बेटा सुनील जायसवाल सोमवार की शाम करीब आठ बजे अपने चचेरे भाई रामनिवास की बाइक लेकर तिकुनियां कोतवाली के गांव बरसोला कलां जा रहा था। मोतीपुर पुल के पास करीब आधा दर्जन नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और तमंचे के बल पर उसकी तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर नाराज बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दी। बाद में घायल अवस्था में उसे सड़क पर छोड़कर उसकी बाइक और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सुनील को घायल अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उधर देर शाम सुनील के नंबर पर पैकरमा ने हाल जानने के लिए फोन किया तो किसी ने गलत नंबर लगाने और लखनऊ से बोलने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद परिवार वाले फोन मिलाते रहे, लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। परिवार वाले रात में ही थाने पहुंचे। वहां पर सुनील के बारे में बताया।
पुलिस ने एक युवक को घायल अवस्था में निघासन सीएचसी में भर्ती कराने की बात कही। परिवार वाले सीएचसी पहुंचे। गंभीर अवस्था में घायल सुनील को देखकर परिवार वाले परेशान हो गए। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ जेपी यादव ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed