{"_id":"20cc3c51b3c06c5679593dcab2c914da","slug":"mailani-disclose-theft-in-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी में दुकानों में हुई चोरियों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैलानी में दुकानों में हुई चोरियों का खुलासा
मैलानी।
Updated Mon, 23 Mar 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दस दिन पूर्व मेन मार्केट में चार दुकानों में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के रिचार्ज कूपन तथा एक मोबाइल बरामद किया है।
बीती 13/14 मार्च की रात मेन मार्केट स्थित वर्मा जनरल स्टोर, शब्बू किराना स्टोर, जमील कुरैशी तथा अशोक बार्बर की दुकानों की छतों की टिन काटकर चोरी हुई थी, जिसमें वर्मा जनरल स्टोर से रिचार्ज कूपन तथा अशोक की दुकान से कुछ नकदी तथा एक मोबाइल चोरी हुआ था। मामले का मुकदमा थाने में पंजीकृत हुआ था। रविवार को एसओ आशुतोष मिश्रा, एसआई महेश गंगवार के साथ मयफोर्स गश्त पर थे कि इसी बीच शाम छह बजे रेलवे मालगोदाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी में उसके कब्जे से रिचार्ज कूपन, एक टार्च, एक मोबाइल, एक रिंछ बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेंद्र्र अन्ना निवासी बहादुर नगर थाना भीरा बताया तथा उसने स्वीकार किया कि दस दिन पूर्व उसने मैलानी की मेन मार्केट में चोरी की थी। बरामद रिचार्ज कूपन, टार्च तथा मोबाइल उसने चोरी के बताए और यह भी बताया कि आज भी चोरी के इरादे से यहां आया था। पुलिस ने उसका चालान भेज दिया है।