{"_id":"09a751d0ae4204072d16b881b1c56dfc","slug":"mahila-utpiran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट
पसगवां (लखीमपुर खीरी)
Updated Sat, 13 Dec 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसगावां में विवाहिता की जलकर मौत हो
विज्ञापन
गई। मायके वालों ने मृतका के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सोनौरा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने पुत्री ममता की शादी दो वर्ष पूर्व शिवपुरी निवासी कमलेश के पुत्र जागेश्वर के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में जमीन की मांग को लेकर उनकी पुत्री ममता (22) को शारीरिक यातनाएं देने लगे, जिसकी शिकायत ममता ने मायके आने पर की। इसी दौरान उन्हें खबर मिली कि ममता की जलकर 12/13 की रात मौत हो गई है। उसके सात माह का पुत्र दीपू है। छोटेलाल ने मृतका के पति जागेश्वर, ससुर कमलेश और सास रामश्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।