{"_id":"57bf22a04f1c1ba24bd4f09d","slug":"maglganj-come-in-tiger-attack-on-nilgai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगलगंज में भी आया बाघ, नीलगाय पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैगलगंज में भी आया बाघ, नीलगाय पर किया हमला
मैगलगंज।
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
TIGERESS
- फोटो : amar ujala
पिछले कई दिनों से मैगलगंज क्षेत्र में सक्रिय एक बाघ गुरुवार को सेमरा गांव के पास खेतों में दिखाई दिया। बाघ ने यहां खेतों में एक नीलगाय पर हमला कर दिया। यह देख खेतों में मौजूद ग्रामीण भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में बाघ की खेतों में मौजूदगी की सूचना पूरे इलाके में पहुंच गई। इस पर तमाम ग्रामीणों ने बाघ के संभावित ठिकाने वाले खेत को घेर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
इससे पहले मैगलगंज कस्बे से दो किलोमीटर दूर सीतापुर सीमा पर बसे गांव नांदन में बुधवार की रात बाघ ने एकगाय को निवाला बना लिया था। इसके दो दिन पहले मैगलगंज रेलवे ट्रैक के पास बाघ देखा गया था। यह बाघ काफी देर तक वहां रुका रहा बाद में खेतों की ओर चला गया। क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।