फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lost Rs 40,500 lakh reward greed

सात लाख इनाम के लालच में गंवाए 40,500 रुपये

Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lost Rs 40,500 lakh reward greed
रुपया - फोटो : demo pic

विज्ञापन
युवक के मोबाइल पर महिला जालसाज ने किया फोन
फिर दो किस्तों में बैंक में जमा कराए रुपये

शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी एक युवक के मोबाइल पर सात अप्रैल 2016 को एक महिला जालसाज ने फोन कर लकी ड्रा में सात लाख रुपये जीतने का झांसा दिया। युवक जाल में फंसकर 40,500 रुपये गवां बैठा। महिला जालसाज ने सात लाख रुपये का चेक भेजने से पहले 15 हजार रुपये बतौर टैक्स बैंक खाते में जमा कराए, जिसके बाद दूसरे दिन पुरुष जालसाज ने खुद को एक कंपनी का जीएम बताकर 25,500 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद दोनों जालसाजों के नंबर बंद हो गए, तो युवक को ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
हाल पता नौरंगाबाद एवं खीरी थाना के गांव सकेथू के मूल निवासी उमेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि सात अप्रैल 2016 को उनके मोबाइल पर एक महिला जालसाज ने फोन कर लकी ड्रा में सात लाख रुपये जीतने की बात कही। महिला ने उमेश को झांसा देते हुए पहले सात लाख की कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली देने की बात कही, फिर ट्रैक्टर के बजाय नकदी का आफर दिया। महिला जालसाज ने नकदी को चेक के माध्यम से प्राप्त करने से पूर्व टैक्स 15 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। महिला के जाल में फंसते हुए उमेश कुमार ने सात अप्रैल को ही महिला के बताए खाते में 15 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आठ अप्रैल 2016 को फिर से एक फोनकॉल आई, जिसने खुद को एक कंपनी का जीएम बताते हुए उमेश से 25,500 रुपये और टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। इस पर विश्वास करते हुए उमेश ने आठ अप्रैल को ही 25,500 रुपये बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद उमेश ने जालसाजों के मोबाइल पर फोन किया तो वे बंद मिले। इस पर उमेश को खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने बैंक में जाकर खाते की पड़ताल कराई, तो पता चला कि रुपये निकाले जा चुुके थे। 
विज्ञापन


जालसाजोें ने और भी दिए लालच
पीड़ित उमेश कुमार ने बताया कि जालसाजोें ने रुपये जमा कराने से पहले 11 हजार रुपये छूट देने का लालच दिया। इसके अलावा पूरे परिवार का बीमा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले का खुलासा करने के लिए सर्विलांस की मदद ली जाएगी। 
-जेपी यादव, एसएसआई, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed