{"_id":"9aac7370cd1b603a0558470039f97fc3","slug":"lootpat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का धावा, पांच घरों में चोरी और लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों का धावा, पांच घरों में चोरी और लूटपाट
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में बदमाशों ने शुक्रवार की रात पांच घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चार बंद घरों के ताले चटकाकर चोरों ने नकदी और माल पर हाथ साफ किया है। जबकि एक घर में महिला की आंखों के सामने उसके बच्चे की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटपाट की। बाद में घर की बाहर से कुंडी लगाकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित गृहस्वामियों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। जेल गेट चौकी इंचार्ज रामचंद्र वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नौरंगाबाद में मलेरिया दफ्तर के निकट हीरासिंह चंदेल के मकान में चार किराएदार रहते हैं। शुक्रवार की रात को तीन घरों के गृहस्वामी अपना-अपना कमरा बंद कर किसी काम से गए थे, जबकि एक घर में महिला और उसके दो बच्चे थे। बदमाशों ने सबसे पहले दुर्गाप्रसाद, संजय सिंह और मीनाक्षी के बंद कमरों के ताले चटका डाले। मूल रूप से सीतापुर जिले के निवासी कपड़े की फेरी करने वाले दुर्गाप्रसाद के कमरे से बदमाशों ने 2300 रुपये और करीब 11 हजार कीमत का रेडीमेड कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की वैन के चालक एवं मलूकापुर बेलवा गांव निवासी संजय सिंह के घर से बदमाशों ने एक मोबाइल, 15 हजार की नकदी और कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। इसी तरह चंदनचौकी निवासी छात्रा मीनाक्षी के कमरे से लैपटॉप, कपड़े और मेकअप का सामान चोरी किया। इसके बाद बदमाश सुनील कुमार सोनी के कमरे की कुुंडी खोलकर अंदर दाखिल हो गए और सोनाली को तमंचे के बल पर डराया धमकाया। बदमाशों ने महिला से बक्से की चाबी मांगी, जिस पर उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश ने महिला के बेटे आठ वर्षीय अंकुर सोनी की कनपटी पर तमंचा सटाकर बक्से की चाबी मांगने लगे। बेटे की जान आफत में देख महिला ने बक्से की चाबी बदमाशों के हवाले कर दी, जिसके बाद बदमाशों ने दो मोबाइल, बक्से से 3850 रुपये नकद और 60 हजार कीमत के जेवर लूट लिए। भागने से पहले बदमाशों ने महिला के पैैरों से चांदी की पायल भी उतरवा ली। घटना के वक्त महिला का पति सुनील सोनी किसी काम से सीतापुर गया हुआ था, जो घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह घर लौट आया। शहर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटनाएं संज्ञान
में है, जिनका खुलासा करने के लिए जेल गेट चौकी पुलिस को लगाया गया है।
मोहल्लों में गश्त बढ़ाने के निर्देश सभी पुलिस चौकियों को दिए गए हैं।
कमरे से साइकिलें-सिलेंडर चोरी
नौरंगाबाद मोहल्ले में ही अखिलेश अवस्थी के मकान में किराए से रह रहे सोनू वाजपेयी के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर, यूपीएस, दो साइकिलें और एक गैैैस सिलेंडर पार कर दिया। जबकि कुछ दूर स्थित एक कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने साइकिल चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी है।