फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Knaujia colony burglars made goods

कनौजिया कालोनी में चोरों ने माल उड़ाया

Sun, 31 Jan 2016 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 31 Jan 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Knaujia colony burglars made goods
शहर में चोरियों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ है कि लोगों को दावत में जाना भी मुश्किल हो गया है। ईदगाह में चोरी की घटना के दूसरे दिन शनिवार की रात कनौजिया कालोनी में एक घर को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख कीमत के जेवर और 10 हजार की नकदी पार कर दी है। गृहस्वामी परिवार समेत पड़ोस में दावत में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

कनौजिया कॉलोनी निवासी गिरीश चंद्र वाजपेयी शिक्षक हैं। वह मोहल्ला मिश्राना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाते हैं। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह सपरिवार पड़ोस में होने वाले एक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने घर में सेंध लगा दी और छत के रास्ते अंदर घुसकर 10 हजार की नकदी और करीब दो लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी के मुताबिक साढ़े आठ बजे उनका लड़का घर पहुंचा, तो चोर भागता हुआ दिखा। पीछा करने पर पकड़ में नहीं आया। घर में जायजा लिया तो सोने की एक चेन, एक अंगूठी, कान के झाले, दो तोला वजनी कंगन, पांच जोड़ी पायल और 10 चांदी के सिक्के चोर ले गए थे। मामले की सूचना पाकर एलआरपी चौैकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। बताते चलें कि शुक्रवार की रात चोरों ने ईदगाह निवासी अशोक गुप्ता के घर से तीन लाख की नकदी समेत चांदी की दो मूर्तियां पार कर दी थीं। घटना के समय वह भी परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त तेज की जा रही है। साथ ही खुलासे के लिए संदिग्धों को चिह्नित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामलों का खुलासा कर लिया जाएगा। - दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed