{"_id":"56fc010d4f1c1b3448f00cb2","slug":"kheri-police-station-in-the-area-of-youth-murdered-bodies-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खीरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव फेंका
ब्यूरो/खीरी टाउन।
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
मंगलवार की रात नौ बजे उसे फोन कर कुुछ लोगों ने बुलाया था
बुधवार की सुबह मिला शव, आरोपियों ने बताया हादसा
परिवार वालों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी
बुधवार की सुबह गांव धोबहा के पास देवरिया गांव के 26 वर्षीय विनोद कुमार वर्मा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। परिवार वालों ने मंगलवार की रात उसे घर से बुलाकर कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में खीरी पुलिस को चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विनोद शाहजहांपुर में प्राइवेट तौर पर बिजली लाइन जोड़ने का काम करता था। होली पर वह घर आया था। मृतक के चाचा दृगपाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे उसके मोबाइल पर फोन कर मोहदीपुर निवासी दीनदयाल ने बुलाया था। इसके बाद जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने विनोद को फोन लगाया तो बात नहीं हो सकी। इसके बाद दीनदयाल को रात एक बजे फोन किया गया, तो उसने बताया कि बिजली के खंभे से गिरकर विनोद घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सलीम की बोलेरो से ले जाने की बात कही, लेकिन परिवार वालों को ज्यादा जानकारी नहीं दी। इसके बाद परिवार वालों ने विनोद की तलाश शुरू कर दी। सुबह धोबहा गांव के पास ग्रामीणों ने विनोद का शव पड़ा देखा, जिसके बाद परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। मृतक के शरीर पर चोटों और गले पर दबाए जानेेेे के निशान मिले हैं। एसओ एसके सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतक की मां रूबी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों को हत्या के आरोप में नामजद किया है।
थाना खीरी के एसओ एसके सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर घटना का वर्कआउट कर लिया जाएगा।