{"_id":"5773dc884f1c1b576179afd8","slug":"karrygd-was-accused-of-hijacking-gangestr","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरीगढ़ अपहरण कांड के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरीगढ़ अपहरण कांड के आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर
सिंगाही।
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीगढ़ में सगी तीन बहनों के अपहरण के मामले में जेल में बंद नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
एसओ डीके यादव ने बताया कि बीते 16 जनवरी की रात करीब नौ बजे खैरीगढ़ निवासी रामबली गुप्ता की तीन बेटियों रोहिणी, संतोषी, उपमा को घर में घुसकर बदमाशों ने अपहृत कर लिया था। काफी तलाश के बाद भी जब तीनों का पता नहीं चला तो परिवार वालों ने इस मामले में फिरौती देकर अपनी तीनों बेटियों को सुरक्षित बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया था। एसटीएफ और पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों से फिरौती की धनराशि बरामद करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने डीएम की संस्तुति पर अपहरणकर्ता जब्बार, छोटकन्न, मोहित निवासी झाला, मुश्ताक निवासी परिंदखां पुरवा, कुलवंत सिंह निवासी दलराज पुर, राजकुमार निवासी रायपुर कोतवाली तिकुनियां, चंदन चौकी के गांव रघुनगर निवासी चरन सिंह उर्फ चन्नी, विजय के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।