फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Just crushing the woman's death

बस से कुचलकर महिला की मौत

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Just crushing the woman's death
accident - फोटो : amar ujala
- बेटे की साइकिल पर बैठकर गोला आ रही थी महिला
विज्ञापन

लखीमपुर रोड पर पशु बाजार के सामने बेटे की साइकिल पर बैठकर गोला आ रही महिला की एक रोडवेज बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी विकास यादव की पत्नी मीरा देवी (48) अपने पुत्र रंजीत की साइकिल पर बैठकर किसी काम से गोला आ रहीं थी। रंजीत साइकिल से जैसे ही लखीमपुर रोड पर पशु बाजार के सामने पहुंचा, लखीमपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस यूपी 31टी 9974 ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, साइकिल से गिरते ही रंजीत तो सड़क के किनारे गिर गया और मीरा बस के पहिये के नीचे आ गई। जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मीरा को सीएचसी लाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राहगीरों की सूचना पर नानक चौकी इंचार्ज दिनेश यादव, आरक्षी रज्जन ने बस का पीछा किया। उन्होंने मोहम्मदी रोड पर बस को रोककर चालक जसपाल सहित कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

00
फूट-फूट कर रो रहा था रंजीत 
गोला गोकर्णनाथ। मां की मौत अपनी आंखों के सामने देखकर रंजीत सीएचसी में बिलख बिलख कर रो रहा था। रंजीत को अपनी मां के शव से लिपटकर रोता देख सीएचसी में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। रोते हुए रंजीत ने बताया कि वह छह भाई बहनों में सबसे बड़ा है। बहन पिंकी की शादी हो चुकी है। सीएचसी पहुंची छोटी बहन रिंकी (17), बबिता (15), भाई विनीत (12), रजनीश (10) सहित पति विकास के भी आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed