{"_id":"cfdba9cfa2df9d09e550f828b3a215d7","slug":"jewelry-including-millions-robbed-of-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर-नकदी समेत लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर-नकदी समेत लाखों की लूट
तिकुनियां
Updated Fri, 22 May 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर में गुरुवार की रात एक दर्जन सशस्त्र बदमाश गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुस गए और दो हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दौरान घटना का विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों ने गृहस्वामी की जमकर पिटाई भी कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
तिकुनियां कोतवाली से महज एक किमी की दूरी पर स्थित रायपुर निवासी विजय वर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात घर के सभी पांचों भाई गर्मी होने के चलते आंगन में सो रहे थे। इस बीच एक दर्जन बदमाश रात करीब दो बजे घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर आंगन में घुस आए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अलमारी भी तोड़ डाली और उसमें रखी नकदी, सोने के तीन जोड़ी मंगलसूत्र, तीन पायल, एक जोड़ी कुंडल कब्जे में ले लिए। इस बीच विजय के भाई प्रमोद ने आहट सुनकर शोर मचा दिया। जिसके चलते बाहर खड़े बदमाशों ने प्रमोद की पिटाई कर दी। पिटाई से प्रमोद के पैर में चोट आयी है। शोर सुनकर गांव के लोग जाग गए। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन जीवित कारतूस बरामद किए हैं। इस बाबत कोतवाली इंचार्ज संजय सिंह यादव ने बताया कि विजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।