फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ITI student was shot by pistol

आईटीआई छात्र की तमंचे से गोली मारकर हत्या

Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो -मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो -मोहम्मदी। Updated Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
ITI student was shot by pistol
हत्या - फोटो : अमर उजाला
द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था राहुल
विज्ञापन

गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला शव 

गांव खजुहा निवासी रामखिलाड़ी शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार शर्मा उर्फ राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसके शव को एक खेत में फेंक दिया गया। दोपहर शव खेत में पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूरी पर गन्ने की सूखी पत्तियों के नीचे दबा तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
गांव खजुहा के रामखिलाड़ी शर्मा दिल्ली में काम करते हैं। उनकी पत्नी दो दिन पूर्व अपने मायके विक्रमपुर चोकरा थाना निगोही शाहजहांपुर गईं थीं। घर पर प्रशांत कुमार शर्मा उर्फ राहुल और उसका छोटा भाई आनंद उर्फ सीटू था। प्रशांत आईटीआई द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था जबकि आनंद हाईस्कूल में पढ़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रशांत को दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल पर बातचीत करते हुए जाते देखा गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसका शव गांव के पश्चिम में आम के पेड़ के पास मुरारी यादव के खेत में पड़ा मिला। शव पड़ा होने की जानकारी तब हुई जब मजदूर गन्ने की गुड़ाई करने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर खेत में पड़े प्रशांत के शव पर पड़ी। उसका शव खून से लथपथ था। उसके सीने पर गोली लगी थी। शव पड़े होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। तमाम ग्रामीण और मृतक के ताऊ रामकुमार मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी कोतवाल आनंद शाही ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के भाई और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने की सूखी पताई के ढेर के नीचे दबा 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। मृतक के ताऊ रामकुमार ने बताया कि प्रशांत आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था और क्रिकेट का खिलाड़ी था। पुलिस का कहना है कि मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के माता पिता के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


मोबाइल से खुल सकता है हत्या का राज
छात्र प्रशांत का मोबाइल भी गायब है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने की तैयारी कर रही है। सीडीआर डिटेल से उसके मोबाइल की अंतिम कॉल की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि कॉल डिटेल से प्रशांत की मर्डर मिस्ट्री काफी हद तक सुलझ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed