फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Intelligence failure, hotel Stay gone overseas

खुफिया तंत्र फेल, होटल में  ठहर कर चले गए विदेशी

Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Intelligence failure, hotel Stay gone overseas
hotel - फोटो : अमर उजाला
पता चला तो होटल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

नाइजीरियन के आने का मकसद पता कर रही पुलिस 

 जिले की स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) कितनी सक्रिय है। इसका सहज अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो विदेशी नागरिक शहर के होटल प्रथम में रुके और अगले दिन चले गए, लेकिन इसकी जानकारी नहीं हो सकी। करीब 24 दिन बाद जब इसकी जानकारी खुफिया विभाग को हुई तो हड़कंप मच गया। एलआईयू इंस्पेक्टर ने होटल प्रबंधक के खिलाफ विदेशी अधिनियम 14 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खीरी जिला नेपाल बार्डर से सटा हुआ है। इस जिले की नेपाल से सटी सीमाएं खुली हैं। दोनों देशों की सीमाओं पर घने जंगल हैं। जंगलों के सुगम रास्ते से भारत में घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। 15 दिसंबर 16 को नाइजीरिया निवासी सिटू मायूमी वनडे और लियो शहर पहुंचे। दोनों विदेशी नागरिक मोहल्ला थरवरनगंज में स्थित होटल प्रथम में ठहरे, लेकिन इसकी जानकारी खुफिया विभाग को नहीं हो सकी। दोनों नाइजीरियन रात भर रुकने के बाद चले गए। इधर कई दिन गुजरने के बाद जब विदेशी नागरिकों के होटल में ठहरने की जानकारी स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को हुई तो विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद हरकत में आई एलआईयू ने जब पड़ताल की तो मामला खुलकर सामने आ गया। इस पर एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने होटल प्रबंधक के खिलाफ विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी न देने और विदेशी अधिनियम 14 का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने होटल प्रथम के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाइजीरियन के आने का मकसद क्या था? पुलिस इसका पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed