फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In charge of the hunt Rural arrested

शिकार के आरोप में ग्रामीण गिरफ्तार

Mon, 25 May 2015 07:26 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 25 May 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
In charge of the hunt Rural arrested
बिलहिया गांव से एक ग्रामीण को दुधवा नेशनल पार्क की टीम ने शिकारी होने के आरोप में पकड़ लिया और उसे मुख्यालय ले आई। इस जानकारी पर रविवार की शाम को ही क्षेत्रीय लोग नाराज होकर लामबंद हो गए। वह सोमवार को दुधवा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण बेगुनाह है। इस दौरान उन्होंने पार्क प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इधर ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में किसान नेताओं ने डीडी से मुलाकात की। डीडी ने जांच कर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को हंसराम बिलहिया में एक फार्मर के खेत में काम कर रहा था कि इसी दौरान पार्क प्रशासन की टीम वहां पहुंची और उसे अपने साथ ले आई। इस कार्रवाई से इलाके के ग्रामीण नाराज हो गए। रविवार की देर शाम मुख्यालय आ पहुंचे लेकिन किसी अधिकारी के यहां न होने के कारण वह लौट गए। सोमवार को वह मुख्यालय पहुंचे और पकड़े गए ग्रामीण को बेगुनाह बताकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। साथ ही ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी के नेतृत्व में केन सोसायटी अध्यक्ष विकास कपूर, प्रधान लखवीर सिंह गोरे, अवतार सिंह, लड्डू, बलजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, देवेंद्र मुन्ना डीडी वीके सिंह से मिले और हंसराम को छोड़ने की मांग की। इस पर डीडी ने कहा कि वह जांच कराएंगे उनको तीन दिन का समय दिया जाए, जांच पूरी हो जाने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। तब तक आरोपी हिरासत में रहेगा।
विज्ञापन

मैलानी एसडीओ को सौंपी जांच
डीडी ने मामले की जांच मैलानी एसडीओ कल्पनाथ गौतम को सौंपी है। उन्होंने बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाबर और पटाखों की बरामदगी दिखाई
पार्क अधिकारियों के मुताबिक हंसराम के पास से खेत में चार खाबर और कई पटाखे बरामद हुए हैं। यह सब शिकार के काम में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed