फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In by Rane murder Surrendered by former Ranger

करुन राना हत्याकांड में  पूर्व रेंजर ने किया सरेंडर

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
In by Rane murder Surrendered by former Ranger
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिस कर रही रिमांड की तैयारी
 इलाके के चर्चित जिला पंचायत सदस्य पति करुर राना हत्याकांड में आरोपी पूर्व रेंजर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब उनको रिमांड में लेने की तैयारी में जुट गई है।

गौरतलब है कि पांच जुलाई की शाम जिला पंचायत सदस्य सोमवती राना के पति करुन राना गांव में ही अपने चचेरे बहनोई के यहां कूड़ा डालने वाले स्थान की पंचायत को गए थे। इस दौरान बात बिगड़ने पर चचेरे बहनोई जितेंद्र ने उन पर बंदूक से गोली चला दी थी। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पति और गांव के ही चार अन्य लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद भीड़ ने आरोपी का घर घेर लिया था और पथराव के दौरान आरोपी ने फिर गोली चला दी थी। जिसमें दो और लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। 18 जुलाई को घरवाले उनको दिल्ली के किसी अस्पताल के लिए लेकर निकले थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। मामले मेें पुलिस ने घटना के बाद ही करुन के भाई की तहरीर पर जितेंद्र, उसके पिता रामस्वरूप, पूर्व रेंजर श्याम किशोर उनके भाई जवाहर के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जितेंद्र और रामस्वरूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद जवाहर भी जेल चले गए थे। पूर्व रेंजर ने भी अब कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसओ बृजराज यादव ने बताया कि फिलहाल वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस रिमांड की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed