फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In an attempt to provoke the soldiers accused cop suspended

सिपाहियों को भड़काने के प्रयास में आरोपी सिपाही सस्पेंड

Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
In an attempt to provoke the soldiers accused cop suspended
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
आरोपी सिपाही ने ड्यूटी भत्ता 150 रुपये मिलने का वायरल किया था वीडियो 
विज्ञापन

भ्रामक वीडियो वायरल करने पर एसपी ने की कार्रवाई

विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव ड्यूटी में 15 सौ रुपये के स्थान पर 150 सौ रुपये ड्यूटी भत्ता मिलने का वीडियो वायरल करने वाले सिपाही अफजल खां को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। वह पुलिस लाइन में तैनात था। एसपी का कहना है कि सिपाही ने झूठा और भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिसकर्मियों को भड़काने का प्रयास किया है।

शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए 83 कंपनी और दो प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सीतापुर, बस्ती, बिजनौर सहित कई जिलों के करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पिकेट, बैरियर, मोबाइल, मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों पर ड्यूटी करने वाले सेक्टर अफसर को 1500 रुपये एक मुश्त दिया जा रहा है। इंस्पेक्टर और एसआई को मतदान केंद्र पर विशिष्ट ड्यूटी पर 350 रुपये, मुख्य आरक्षी और आरक्षी को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता देने का आदेश हैं। सिपाहियों को मात्र 150 रुपये लंच भत्ता के रूप में दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अफजल खां की ड्यूटी हमराही में लगी थी। सिपाही अफजल खां ने बुधवार को 150 रुपये मात्र लंच भत्ते के रूप में देने पर नाराजगी जताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी प्रवीण कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर प्रकरण की जांच करने के आदेश एसपी को दिए हैं। उधर, एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि रैंक के मुताबिक मानदेय दिया जाता है। सिपाही अफजल हमराही में लगा था। सिपाहियों को लंच के रूप में 150 रुपये दिए गए थे। शेष मानदेय ड्यूटी में लगे सिपाहियों के सीधे खाते में भेजा जाता है, लेकिन सिपाही अफजल खां ने 15 सौ रुपये मानदेय का भ्रामक और झूठा वीडियो वायरल कर पुलिस को भड़काने का प्रयास किया है। इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है। आरोपी सिपाही 2014 से पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed