{"_id":"576ecb7b4f1c1be763b48d95","slug":"if-you-do-not-cut-the-ruckus-society-on-the-nomination-of-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्र न मिलने पर सदस्यों ने सोसाइटी पर काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामांकन पत्र न मिलने पर सदस्यों ने सोसाइटी पर काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सात किसान प्रतिनिधियों का होना है चुनाव, आज होगा मतदान
गन्ना विकास परिषद खंभारखेड़ा के शहर स्थित कार्यालय पर शनिवार को सात किसान प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी, लेकिन नामांकन पत्र न दिए जाने से नाराज अरनीखाना की प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सदस्यों ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पर सत्ता पक्ष के इशारे पर नामांकन पत्रों की बिक्री न करने का आरोप लगाया।
गन्ना विकास परिषद खम्भारखेड़ा कार्यालय पर नामांकन पत्रों को लेकर हो रहे हंगामे की सूचना पर सदर एसडीएम आलोक वर्मा और परियोजना निदेशक डा. दिनेश सिंह मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एके पांडे सहित कई कर्मचारी वहां से नदारद रहे। नामांकन पत्र लेने पहुंचे प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के एक विधायक अपने नजदीकियों को किसान प्रतिनिधि बनवाना चाहते हैं, इसलिए इन्हीं के इशारे पर नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं की गई, हालांकि अधिकारियों ने इस पूर मामले की सूचना सीडीओ को दी। जिस पर सीडीओ ने स्वयं सोसाइटी पर पहुंचकर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कराई, जिस पर शनिवार को 18 नामांकन पत्र बिके।
सात चुने जाने हैं सदस्य
लखीमपुर अरनीखाना प्रबंध कमेटी के सदस्यों द्वारा समिति के 21 सदस्यों में से सात किसान प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। इसमें एक सदस्य एसी एवं एसटी तथा एक सदस्य ओबीसी और एक महिला सदस्य का चुनाव होना है।
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद सोसाइटी की सहयोगी संस्था होती है। इसमें कृषक प्रतिनिधियों का चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी, लेकिन बाबू किसी काम से थोड़ी देर के लिए गायब हो गया, तो लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पर्चों की ब्रिकी शुरू हो गई थी। कुल 18 पर्चे बिके हैं। रविवार को मतदान होगा।
- एके पांडे, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक
सात किसान प्रतिनिधियों के लिए रविवार को मतदान होना है। शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। थोड़ी देर के लिए नामांकन पत्र देने वाला बाबू कहीं चला गया तो लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। लोगों के आरोप गलत हैं।
- जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्नाधिकारी