फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband charged with murder of father imposed on

पति पर लगाया पिता की हत्या का आरोप

Fri, 16 Oct 2015 07:19 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Fri, 16 Oct 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
रविवार को गंगापुरवा के तालाब में संदिग्ध हालात में मिले शव के मामले में पुत्री ने पति पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में कोठिया निवासी 45 वर्षीय संकटा का शव गंगापुरवा के तालाब में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की मझली पुत्री छोटकन्नी ने पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उसने अपने पति पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर में उसने कहा है कि  शनिवार की शाम चार बजे उसका पति बाइक से उसके पिता को पतवारा में रहने वाली बहन के यहां ले गया था और जहां थोड़ी देर रुकने के बाद वापस आया और त्रिलोकपुर में उसने पिता को दारू पिलाई। आरोप है कि इसके बाद हत्या कर उसका शव तालाब में डाल दिया। तहरीर में कहा गया है कि पिता का अंतिम संस्कार होने के बाद उसके पति ने उसको धमकी दी  कि तुम्हारे पिता को मारा है अब तुम्हारी बारी है । उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed