{"_id":"58f3731d4f1c1be55c47059a","slug":"highway-jams-in-protest-against-illegal-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के विरोध में किया हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली के विरोध में किया हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली के विरोध में किया हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली के विरोध में किया हाईवे जाम
दोनों गुटों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किए मुकदमें
पुलिस के सामने वाहन स्वामी पर फेंका वायरलेस सेट
सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी के सामने यात्री वाहनों से अवैध वसूली के प्रयासों से भड़के ट्रेवेल्स एसोसिएशन के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पीलीभीत-बस्ती मार्ग और सीतापुर रोड पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे और चौकी में दोनों गुटों को बुलाकर वार्ता की। इस दौरान एक आरोपी ने कोतवाल का वायरलेस सेट उठाकर एक वाहन स्वामी पर फेंक मारा, जिससे पुलिस भी हतप्रभ रह गई। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलआरपी चौराहे पर रविवार को कुछ लोग मैजिक वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी जानकारी वाहन स्वामियों को मिली, तो सभी लोग एलआरपी चौकी पहुंच गए। इसके बाद आक्रोशित वाहन स्वामियों ने वाहन चालकों से मारपीट और रुपये छीने जाने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। दोनों गुटों के बीच नोकझोंक होने लगी। सूचना पाकर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों गुटों को चौकी बुलाकर बातचीत की। लेकिन इस दौरान इमली चौराहा निवासी अलोक शुक्ला ने कोतवाल का वायरलेस सेट उठाकर वाहन स्वामी विकास शुक्ला पर फेंककर मारा, जो उसके गले पर लगा। यह हालात देख कोतवाल भी भौचक्के रह गए। इसके बाद पुलिस ने सख्त तेवर अपनाते हुए जाम हटवाकर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। बाजपेयी ट्रेवेल्स एंड बीटी ग्रुप के संरक्षक मोहन बाजपेई ने बताया है कि उनकी मैजिक लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर चलती हैं, जिनसे कुछ लोग जबरन वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं। पैसे न देने पर अराजक तत्व वाहन की चाभी निकालकर चालकों से अभद्रता करते हैं। जबकि कोई ठेका नहीं हुआ है। इसके अलावा लखीमपुर-सीतापुर रोड टाटा मैजिक आपरेटर्स एसोसिएशन और वाहन स्वामी शिवकालोनी निवासी विकास शुक्ला ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दोनों गुटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बाक्स=
इस मामले में शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने एक पक्ष के आलोक शुक्ला समेत 40-45 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि दूसरी तरफ चौकी इंचार्ज एलआरपी सुनील सिंह ने बीटी ग्रुप के संरक्षक मोहन बाजपेई समेत 50 अज्ञात के खिलाफ रोड जाम करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बाक्स=वर्जन
दोनों गुटों के बीच विवाद और रोड जाम करने के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अवैध वसूली के आरोपों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
दीपक शुक्ला, शहर कोतवाल