{"_id":"57c5cc6e4f1c1bbf762cbbe0","slug":"high-tension-line-to-be-vulnerable-to-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बेहजम।
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
- नल पर पानी भरने जाते समय हुआ हादसा
- मौके पर नहीं पहुंचे बिजली विभाग के अफसर
इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी भरने जा रहे थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव घूरखेड़ा निवासी 18 वर्षीय सोनू के ऊपर अचानक हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे। हादसे से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव घूरखेड़ा निवासी गोपीचंद की आर्थिक स्थित काफी कमजोर हैं। वह अपने दो पुत्रों के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गोपीचंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र सोनू घर के बाहर थोड़ी दूर पर लगे इंडिया मार्का हैंड पंप पर पानी लेने जा रहा था। गांव से गुजरी हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह तारों से चिपक कर झुलस गया। शोर शराबा होने पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लोगों ने हादसे की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को देकर लाइन बंद कराई। किसी तरह तारों से छुड़ाकर परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों में चीखपुकार मची हुई है। जेई अजय मिश्रा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पीलीभीत से जांच टीम आएगी। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सहायता राशि का लाभ दिलाया जाएगा।