{"_id":"6221437dc8cba4acefa00538eba2582c","slug":"he-went-two-trucks-on-the-highway-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो ट्रक भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दो ट्रक भिड़े, पांच घायल
मैगलगंज/हैरमखेड़ा
Updated Fri, 27 Mar 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर-सीतापुर नेशनल हाईवे स्थित चपरतला मोड़ पर शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रकों के केबिन में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से बाहर निकालकर उपचार के लिए शाहजहांपुर भेजा गया। हादसे के बाद जाम लग गया, इस पर पुलिस ने हाईवे के बगल में सड़क से वाहनों को निकाला।
थाना इलाके के नेशनल हाईवे-24 पर स्थित चपरतला मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सीतापुर की तरफ से आ रहा भूसी से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन चिपक गए और उनमें सवार चालक व हेल्पर अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह लोहे की रॉड से केबिन तोड़कर उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने अन्य वाहनों से घायलों ताहिर, शकील अहमद और अजहरुद्दीन निवासीगण भैरपुरा खजुरिया बरेली, नौसाद खां और नुमाज खां निवासी ललवारा मुरादाबाद को इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा।