फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hawker banging cash looted

हॉकर की पिटाई कर नकदी लूटी

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hawker banging cash looted
loot - फोटो : amar ujala
किरकिरी से बचने को सदर पुलिस गटक गई घटना 
विज्ञापन

नए एसपी मनोज कुमार झा भले ही लूट, चोरी और राहजनी की घटना को लेकर संजीदा हों, लेकिन इसका असर मातहतों पर पड़ता नहीं दिख रहा है। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने देवकली रोड पर अखबार बांटने जा रहे मोहल्ला रामनगर निवासी रामजी उर्फ ईलू को रोक लिया और उसकी पिटाई कर 18 सौ रुपये की नकदी लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज न कर घटना को हजम कर गई।
मोहल्ला रामनगर निवासी रामजी उर्फ ईलू समाचार पत्र विक्रेता है। रोज की तरह मंगलवार की सुबह वह अखबार बांटने जा रहा था। सुबह करीब छह बजे देवकली रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आई नीले कलर की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी साइकिल रोक ली और असलहों के बल पर जेब में रखे 18 सौ रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक समेत भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोरशराबा किया, तो कई राहगीर मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी। खास बात यह है कि सूचना के बाद भी सदर कोतवाली पुलिस सक्रिय नहीं हुई और न ही मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली आकर घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर घटना की भनक तक किसी को नहीं लगने दी। यह आलम तब है जब नए एसपी मनोज कुमार झा ने घटनाओं की शतप्रतिशत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे रखे हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप लूट के खुलासे को टीम गठित
मैलानी। पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई 21 हजार की लूट के खुलासे के लिए एसपी के आदेश पर टीम गठित की गई है, लेकिन पुलिस अब तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। एसओ अजय यादव ने बताया कि थाना स्तर पर लूट के खुलासे को टीम गठित की गई है। स्वॉट टीम को भी लगाया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिस पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की, उसी के पास पहले एसबीआई का एटीएम लगा था। लगभग दो साल पहले सर्दियों में बदमाशों ने रात को एटीएम काट दिया था और लगभग छह लाख रुपयों से भरी कैश ट्रॉली चुरा ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed