फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haialrt increased surveillance at the Nepal border

हाईअलर्ट के बाद नेपाल बार्डर पर बढ़ाई चौकसी 

Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Haialrt increased surveillance at the Nepal border
एसएसबी सतर्क - फोटो : अमर उजाला
- एसएसबी और सिविल पुलिस हुई सतर्क
विज्ञापन

- जेल प्रशासन ने भी बढ़ाई सुरक्षा, तेज की निगरानी

पंजाब की नाभा जेल से आतंकवादियों के फरार होने के बाद घोषित किए गए हाईअलर्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एएसबी के साथ सिविल पुलिस भी आने-जाने वाले लोगों की निगरानी तेज कर दी है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों की गतिविधियां भी सीमा पर तेज हो गई हैं।  

रविवार को पंजाब की नाभा जेल से आतंकवादियों के फरार होने के बाद एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने सूबे में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। हाईअलर्ट घोषित होने के बाद सीमा पर लगी एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है और सीमा पर आने-जाने वालों की निगरानी तेज कर संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें आने-जाने दिया जा रहा है। उधर, एसपी मनोज कुमार झा ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया है। उन्होंने खासतौर पर नेपाल सीमा से जुड़ी कोतवाली तिकुनियां, गौरीफंटा, चंदनचौकी को सघन चेकिंग और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। चेकिंग भी कराई जा रही है। एसएसबी डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलौदी ने बताया कि सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है, जवान पड़ोसी देश आने-जाने वाले हर एक शख्स पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उधर, नाभा में हुई वारदात के बाद जिला जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर और कड़ी कर दी गई है। जेल में आने-जाने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed