{"_id":"3c3ac3ac66ca130eaf1a51a3d101aef9","slug":"graciously-yielded-vital-leads-in-the-murder-case-police-team-rushed-to-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदब हत्याकांड में अहम सुराग मिले, पुलिस टीम लखनऊ रवाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदब हत्याकांड में अहम सुराग मिले, पुलिस टीम लखनऊ रवाना
खीरी टाउन।
Updated Thu, 04 Jun 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खीरी कस्बे में हुए अदब हत्याकांड के मामले को लेकर खीरी पुलिस को कु छ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को पता चला है कि अदब हत्याकांड के तार लखनऊ से जुड़े हैं। जिसके बाद खीरी थाने से पुलिस की एक टीम गठित कर लखनऊ रवाना कर दी गई है। एसओ महेंद्र सचान ने बताया कि जल्द ही हत्या में लिप्त आरोपियों को पकड़ कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला बुखारी टोला निवासी इरशाद हुसैन फारुखी के 22 वर्षीय पुत्र शफकत हुसैन उर्फ अदब की सरेबाजार उसकी दुकान के सामने बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पिता ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से खीरी पुलिस सुराग लगाने में जुट गई थी।