{"_id":"a12c1000e6c68dfba40ca726db3faf41","slug":"girl-in-train-molestation-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़, दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़, दो धरे
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Jun 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में पीलीभीत की लड़की से छेड़छाड़ करना तिकुनियां क्षेत्र के दो युवकों को महंगा पड़ गया। हेल्पलाइन नंबर 1512 पर लड़की के शिकायत दर्ज कराने पर जीआरपी ने दोनों आरोपी युवकों को सीतापुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों का शुक्रवार को लखीमपुर जीआरपी थाने से चालान कर दिया गया।
एसओ चेतराम वर्मा के मुताबिक पीलीभीत से ट्रेन के जरनल कोच में एक लड़की सवार हुई। इस दौरान ट्रेन के इसी डिब्बे में सवार दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक दोनों युवक रास्ते भर उसे परेशान करते रहे। लड़की ने लखीमपुर में ट्रेन से उतर कर जीआरपी से शिकायत करने का मन बनाया तब तक ट्रेन चल दी। जिसके बाद उसने हेल्पलाइन नंबर पर फोन से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। ट्रेन के सीतापुर पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपी युवकों शाहिद निवासी गांव शिवलालपुरवा और विक्रमजीत निवासी गांव कुल्हौरी थाना तिकुनियां को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि चूंकि घटनास्थल लखीमपुर क्षेत्र था इसलिए यहां मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया।