फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl child hostages hijacked

बालिका को अपहृत कर बंधक बनाया

Tue, 21 Feb 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 21 Feb 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Girl child hostages hijacked
hotel - फोटो : amar ujala
होटल स्वामी समेत दो पर पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन

‘जी होटल’ फिर सुर्खियों में, होटल बंद कर कारोबारी फरार

शहर की घनी आबादी से 12 साल की बालिका को अगवा कर होटल के कमरे में बंद करने की वारदात से यहां सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने रविवार रात में ही ‘जी’ होटल पर छापा मारा। होटल संचालक विमल गुप्ता तो हाथ नहीं आया। पुलिस उसके रिश्तेदार शिशिर प्रसाद श्रीवास्तव को थाने ले आई। घटना के बाद होटल पर ताला लगा दिया गया। पुलिस ने बालिका की डॉक्टरी कराई है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बालिका ने बताया कि रविवार की रात वह बहादुरनगर के एक मकान से झाड़ू पोंछा करके साइकिल से लौट रही थी। राज पैलेस टॉकीज के पास अचानक बाइक से विमल गुप्ता, उनका रिश्तेदार शिशिर प्रसाद श्रीवास्तव और एक अन्य आया और उसे गलत नीयत से जबरन बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद बालिका को होटल के एक कमरे में बंद कर दिया। बकौल बालिका, वह चीख पुकार न मचा सके, इसलिए उसका मुंह कपड़े की पट्टी से बंद कर दिया गया। इसी बीच सूचना पर घर वाले होटल पहुंच गए। कोतवाली जाने की बात कहने पर होटल कारोबारी ने बंधक बनाकर रखी गई बालिका को छोड़ दिया। परिवार वाले बालिका को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को आपबीती बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल दीपक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ होटल पर छापा मारा। जहां से शिशिर श्रीवास्तव को दबोच लिया गया, जबकि होटल संचालक विमल गुप्ता मौके से भाग निकला। इस बाबत कोतवाल सदर दीपक शुक्ला ने बताया कि बालिका एससी धानुक बिरादरी की है। मामले में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर होटल स्वामी की तलाश में दबिशें दी जा रही है। साथ ही बालिका का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन

--
तो बालिका की बहन को फंसाना चाहता था होटल संचालक
बालिका की मौसेरी बहन का आरोप है कि होटल स्वामी ने उसके साथ झांसा देकर छह महीने पहले शादी कर ली थी। कुछ दिन तो वह उसे लेकर कई स्थानों पर सैर करता रहा, फिर उसे यह कहकर घर नहीं ले गया कि उसकी शादी हो चुकी है। होटल संचालक की शादी होने की जानकारी उसे पहले नहीं थी, जिससे वह झांसे में आ गई थी। आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को पहले बालिका को जबरन ले जाकर होटल के कमरे में बंद कर दिया, फिर मौसेरी बहन को खबर कराई कि उसकी बहन होटल के कमरे में बंद है। समझौता करोगी, तभी उसे छोड़ेंगे। इस पर उसने परिवार को पूरी बात बताई और सभी जी होटल पहुंच गए। परिवार वालों का कहना है कि वह खबर न कराता तो वह इतनी जल्दी जान भी नहीं पाते कि बिटिया होटल के कमरे में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
होटल से कई बार पकड़ी जा चुकी हैं लड़कियां
शहर के मोहल्ला संकटा देवी स्थित जी होटल काफी बदनाम है। यह होटल सबसे पहले साल 2013 में उस समय सुर्खियों में आया, जब कॉलगर्ल होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो यहां से कई लड़कियां बरामद हुईं थीं। इसके बाद 2014 में भी यह होटल फिर एक बार ऐसे ही मामले में चर्चा का केन्द्र बना। अब इस घटना के बाद मोहल्ले वाले भी दबी जुबान कह रहे हैं कि यह बंद हो जाए तो नरक से छुटकारा मिल जाएगा।
--
तीसरा आरोपी कौन
लड़की को बाइक सवार होटल संचालक समेत तीन लोगों ने टॉकीज के पास जबरन रोका था। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को ही नामजद कराया है। तीसरा आरोपी कौन है? इस बाबत सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि विवेचना की जा रही है। जल्द ही पूरा खुलासा होगा। यदि कोई और आरोपी होगा तो वह भी सामने आ जाएगा।
--
पत्नी की निष्पक्ष जांच की मांग
लखीमपुर खीरी। होटल स्वामी विमल गुप्ता की पत्नी ने कहा है कि उनके पति को पहले ब्लैकमेल किया गया और अब फंसा दिया गया है। उन्होंने एसपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में लिखा है, पति की मेन रोड पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है, जहां से कॉलोनी की एक महिला एलईडी उधार ले गई थी। उधारी का पैसा मांगने पर उस महिला ने यह साजिश रची। पत्नी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

--
12 साल की बालिका को जबरन होटल के कमरे में बंद करने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया मामला अत्यंत गंभीर है। बालिका के साथ छेड़खानी करने, जबरन रोके रखने, एससीएसटी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए होटल कारोबारी और उसके रिश्तेदार को नामजद किया गया है। सीओ सिटी जांच कर रहे हैं। दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार झा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed