फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl arrested , accused of misconduct

बालिका से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2015 07:09 PM IST
फरधान
फरधान Updated Thu, 25 Jun 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
Girl arrested , accused of misconduct
थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने बालिका को हवस का शिकार बना डाला। वारदात के दौरान बालिका के माता-पिता किसी काम से लखीमपुर गए थे, उनके लौटने पर बालिका ने जानकारी दी। पिता की तहरीर पर फरधान पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी दंपति बुधवार को अपनी आठ वर्षीय पुत्री और 12 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार पुुत्र को घर पर छोड़कर किसी काम से लखीमपुर गए थे। इसी दौरान दोपहर को पड़ोस में रहने वाला युवक विपुल वर्मा आ धमका। बालिका के भाई को खेल में भटकाकर युवक लड़की को घर के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया और फरार हो गया। बुधवार की देर शाम जब बालिका के माता-पिता घर लौटे तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के पिता से जब इसकी शिकायत की तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। इसके बाद बालिका के पिता ने रात को फोन से पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विपुल (19) को धर दबोचा। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी विपुल वर्मा के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा हैै।
विज्ञापन

सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया हैै। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed