फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gangrape with pregnant lady

फूलबेहड़ के एक गांव में गर्भवती महिला से गैंगरेप

Sat, 05 Aug 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Aug 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with pregnant lady

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देरशाम को आठ वर्षीय पुत्र के साथ खेत में शौच के लिए गई गर्भवती महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला के बेटे को बंधक बनाए रखा और चीखने पर मारने की धमकी दी। पति ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस ने मौके से भ्रूण बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक गांव निवासी 25 वर्षीय गर्भवती महिला शुक्रवार की देरशाम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पीछे खेत में शौच के लिए गई थी। उसका आठ वर्षीय पुत्र भी उसके साथ था। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक वहां आ धमके। बेटे को बंधक बना लिया। इसके बाद महिला के मुंह में कपड़ा ठूस कर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की, जिससे मौके पर ही गर्भपात हो गया। महिला को बेसुध होते देख तीनों आरोपी भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद पुत्र घर पहुंचा और पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति आनन-फानन में मौके पर पहुंचा। पत्नी की हालत देख उसने पुलिस को सूचना दी, फिर एंबुलेंस से पत्नी को जिला अस्पताल ले गया। समय से इलाज होने से महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना के करीब एक घंटे बाद गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने भ्रूण समेत कुछ साक्ष्य मौके से कब्जे में लिए हैं। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ मीरा वर्मा ने बताया कि महिला की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। रेप के आरोपाें की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है, जिनकी रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed