फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gangrape with Dalit Teens in Dhaurah

धौरहरा में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप

Sat, 18 Mar 2017 10:45 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध, जांच शुरू

 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शुक्रवार की शाम की है। किशोरी की ताई ने बताया कि उनके देवर की दो साल पहले मौत हो चुकी है। देवररानी अपने दिव्यांग पुत्र और पुत्री के साथ रहती है। शुक्रवार को वह अपनी रिश्तेदार के घर गई थी। घर पर दिव्यांग पुत्र और पुत्री थी। शाम किशोरी गांव के बाहर जंगल मे शौच के लिए गई थी, जहां पहले से ही घात लगाए गांव के ही मुश्ताक, इसरार और रमजान बैठे थे। तीनों ने किशोरी को दबोच लिया और सामूहिक दुराचार किया और घटना के बारे बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदहवाश हालत में किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने अपनी ताई को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी उसके मां को दी। मां गांव पहुंची तो शनिवार को दोपहर बाद किशोरी अपनी ताई और दिव्यांग भाई के साथ कोतवाली आई और पूरी घटना बताई। गैंगरेप की सूचना पर सीओ हरीराम वर्मा भी कोतवाली पहुंचे और पीड़ित से घटना के बाबत जानकारी ली। इसके बाद घटना स्थल कानिरीक्षण किया। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का अभी मेडिकल पूरा नहीं हो सका है। इसलिए रेप की बाबत साफतौर पर कुछ कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

------
रेप के आरोप में जेल में है पीड़िता का भाई
सीओ हरीराम वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यह बात साफ हुई है कि पीड़िता का एक भाई आरोपी पक्ष की एक लड़की के साथ रेप करने के आरोप में दो माह से जिला जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed