फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four smugglers carrying the four gangsters stealing from the forest

जंगल से चार लंगूर चोरी कर ला रहे छह तस्कर पकड़े

Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Four smugglers carrying the four gangsters stealing from the forest
monkey
वन विभाग की टीम ने तस्करों की बोलेरो भी कब्जे में ली 
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज के जंगल से बोरों में भरकर चार लंगूर ले जा रहे छह तस्करों को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। टीम ने बोलेरो को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
मैलानी के रेंजर डीएस यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे एक सूचना पर उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ भरिगवां बीट के कंपार्टमेंट उत्तरी कठिना (3) की घेराबंदी कर एक बोलेरो में सवार छह लोगों को पकड़ लिया। टीम में शामिल डिप्टी रेंजर सुदर्शन सिंह, वन दरोगा, राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सुखपाल सिंह, शारिक आदि ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें एक बोरे से चार लंगूर बरामद हुए। पूछताछ में वन्यजीव तस्करों ने अपना नाम महिपाल, हरिओम, मनोज, छोटे, श्रीपाल और अनुराग निवासी चरखौला, थाना खुदागंज (शाहजहांपुर) बताया और कहा कि वे लंगूर पालने के लिए जंगल से पकड़ कर ले जा रहे थे। रेंजर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण के बाद वन्यजीव अधिनियम की धारा 2 के तहत चालान कर दिया गया। उनकी बोलेरो गाड़ी सीज कर दी गई है।  
विज्ञापन

चिकित्सा क्षेत्र में लंगूरों का है योगदान
उप्र वन्यजीव सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य एवं वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि लंगूर शेड्यूल-टू की श्रेणी में आता है। चिकित्सा क्षेत्र में लंगूरों का बहुत बड़ा योगदान है। इंसानों की जीवन रक्षक दवाइयों का पहले लंगूरों पर ही प्रयोग किया जाता है। इसके बाद ही तय होता है कि उनका इंसानों पर प्रभाव और दुष्प्रभाव कैसा होगा। इसके बाद ही दवा को आमजन के इस्तेमाल की इजाजत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से निजात को भी लंगूरों की बेहद मांग
रिहायशी इलाकों में बंदरों के आतंक से निजात के लिए भी लंगूरों की बेहद मांग है। लंगूरों को सामान्य सा प्रशिक्षण देकर उन्हें बंदरों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लंगूरों से बंदर बहुत ज्यादा डरते हैं, इसलिए लोग बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों की मदद लेते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed