फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four people were wounded in the attack, reports

जानलेवा हमले में चार लोग जख्मी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four people were wounded in the attack, reports
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
जख्मी लोगों को ही पुलिस ने थाने पर बैठाया
विज्ञापन

नेपाल से घर लौट रहे युवकों का सिंगहिया के पास कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिस पर उन लोगों ने युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें चार युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी पुलिस को मिली तो वह पहुंची और उल्टा जख्मी हुए लोगों को ही थाने में बिठा लिया। बाद में एसओ को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने उनको घर भेजकर मुकदमा दर्ज करवाया। 

मंगलवार की शाम पठान निवासी नसीम  का भतीजा नूर आलम पलिया आ रहा था, वह सिंगहिया तिराहे पर उतर गया और एक होटल पर बैठकर चाय पीने लगा। इसी बीच शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्रता शुरू कर दिया। शराबी ने उसे ईंट मारकर घायल कर दिया। खबर मिलने पर जब उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि विपक्षियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया और उनकी बाइक को भी तोड़ दिया। इस घटना में वसीम का बायां हाथ बुरी तरह से कट गया, जबकि मो. सिराज और नबी आलम पुत्रगण सलीम भी जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसमेेें उनको सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन सिपाहियों ने किसी दबाव में आकर उनको थाने पर बैठा लिया। इस दौरान वहां काफी लोग एकत्र हो गए। एसओ बृजराज यादव को जानकारी हुई तो उन्होंने अधीनस्थों को फटकार लगाई और दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और थाने पर बैठाए गए लोगों को छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed