{"_id":"57f292784f1c1b8c3226f93a","slug":"four-including-couple-killed-17-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार लोगों की मौत, 17 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में चार लोगों की मौत, 17 घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
मृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर तीन स्थानों पर हुए हादसे, दो बच्चों समेत पांच की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर पूर्णागिरी मंदिर (टनकपुर) से 25 श्रद्धालुओं को लेकर बहराइच लौट रही एक पिकअप लालपुर बैरियर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव मंगौड़िया निवासी 60 वर्षीय सूका देवी और उसका पुत्र 30 वर्षीय बुद्धराम की मौत हो गई। इसी क्रम में फरधान थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से रहमतगनर निवासी छात्र दीपक कुमार की मौत हो गई तो इसी हाईवे पर गोला क्षेत्र में कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे थाना खीरी के गांव सुंशी निवासी 42 वर्षीय ठाकुर प्रसाद ने दम तोड़ दिया।
बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव मंगौड़िया निवासी ननकन्ने के गांव इमामगंज निवासी दामाद राजूपाल के पुत्र का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार कराने के लिए वह लोग पिकअप बुक कराकर टनकपुर (उत्तराखंड) स्थित मां पूर्णागिरि देवी गए थे। पिकअप में महिलाओं और बच्चों समेत 25 लोग सवार थे। रविवार को लौटते समय रात करीब नौ बजे लालपुर बैरियर के पास चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप हाईवे के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सूका देवी और उसके पुत्र बुद्धराम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर मंगौड़िया गांव निवासी अर्जुन, सचिन पाल, मृतक बुद्धराम की पत्नी शांतिदेवी और उसके दो बच्चों को लखनऊ रेफर कर दिया।
रजागंज। थाना खीरी के गांव सुंशी निवासी ठाकुर प्रसाद रविवार की दोपहर किसी काम से गोला गए थे। शाम को लौटते समय खम्हौल मोड़ के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मृतक के पुत्र सचिन ने बताया कि रात करीब आठ बजे जब उसने पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो इसे किसी पुलिस वाले ने रिसीव किया और पिता की मौत होने की जानकारी दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
फरधान। गांव रहमतनगर निवासी रामदरस ने बताया कि उनके दो नाती विपिन कुमार और दीपक कुमार बचपन से अपने ननिहाल में रहते हैं। वह दोनों का पालन-पोषण और पढ़ाई का खर्च भी उठाते हैं। सोमवार की सुबह 14 वर्षीय दीपक अपने बड़े भाई विपिन कुमार के साथ साइकिल से स्कूल गया था। गांव धौरहरा खुर्द के पास पीछे से ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दीपक आरआर मॉडल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था।