{"_id":"571cce924f1c1bf9288b512c","slug":"former-teacher-accused-of-stealing-the-woman-s-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिक्षक पर महिला का बैग चोरी करने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व शिक्षक पर महिला का बैग चोरी करने का आरोप
ब्यूरो मितौली।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने सेवानिवृत्त शिक्षक पर नकदी व सामान चोरी का आरोप लगाया है। महिला के आरोप लगाने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व शिक्षक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
बेहजम चौकी के धवरपुर गांव के रहने वाले विक्रम पत्नी पूनम के साथ बस से मितौली आ रहा था। मितौली बडागांव तिराहे पर बस से उतरते समय पूनम का बैग गायब हो गया। बैग में 12 हजार रुपये की नकदी, कई जोड़ी नए कपड़े, चूड़ी आदि कीमती सामान रखा था। बस में छानबीन करने पर बस में सवार लोगों ने बैग ले जाने वाले की शिनाख्त की। इस पर पीडितों ने कस्बे में आरोपी की तलाश की। लोगों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी शिक्षक ने बस से बैग लाना स्वीकार किया लेकिन उसके पास बैग नहीं मिला। इससे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पूर्व शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसओ फूलचंद ने बताया कि आरोपी शिक्षक की निशानदेही पर कई लोगों को पूछताछ की जा रही है।