फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five Otoliftr Arrested , invoice

पांच ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चालान

Sat, 27 Jun 2015 06:05 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 27 Jun 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन ने अंतरजपदीय पांच ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर तीन चोरी की बाइक, तीन तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने इनका चालान भेजा है। एसपी ने शीघ्र ही सिंगाही थानाक्षेत्र से एक बड़े खुलासे का संकेत दिया है। उन्होंने शातिर चोरों को पकड़ने पर दरोगा रामभरोसे को शाबासी भी दी। गिरोह के सरगना और उसके एक साथी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि एसओ परशुराम ओझा और दरोगा रामभरोसे समेत पुलिस टीम ने सूचना पर गजियापुर नहर के पास टीम सुबह करीब चार बजे सड़क के किनारे झाड़ी में छिप गए। अचानक तीन बाइकों पर सवार पांच लोग दिखाई पड़े। पुलिस ने घेरा बंदी कर पांच लोगों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम संतोष गिरी निवासी दरेरी, कलीम, इंतियाज उर्फ पद्दी निवासी पठाननपुरवा, अजिमुल्ला निवासी डंडूरी, रमजान निवासी मिर्जागंज बताया। उन लोगों के पास तीन चोरी की बाइक भी बरामद की। एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ फूलबेहड़, निघासन आदि थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कलीम और इंतियाज के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि यह लोग वाहनों की चोरी कर नेपाल के जोशीपुर और टीकापुर में वाहनों को बेचते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed