{"_id":"ee4180b07e206606fc2fd506ab7ba06f","slug":"fir-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं समेत पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महिलाओं समेत पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Dec 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के ईदगाह मोहल्ले में एक भवन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने के मामले
विज्ञापन
में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की
है। यह कार्रवाई एडीएम हरिकेष चौरसिया के निर्देश के बाद की गई है।
पुलिस के मुताबिक सदर तहसील के उपनिबंधक एमके मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त को ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली राजकुमारी, उर्मिला, रामलली, कमल पांडे और रवि सिंह ने इसी मोहल्ले के एक भवन का फर्जी ढंग से छल कपट कर बैनामा करा लिया। इस मामले में शिकायत मिलने और विभागीय जांच होने के बाद आरोपियों की करतूत का पता चला। जिसके बाद उपनिबंधक ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार समेत संबंधित अधिकारियों और एडीएम को सौंपी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एडीएम ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दे दिया। शहर कोतवाल शिवशंभू जायसवाल ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।