{"_id":"58347f504f1c1b242413b35b","slug":"fever-of-adolescent-death-mayhem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोर की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार से किशोर की मौत, कोहराम
महेवागंज।
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
- कस्बे में तेजी से फैल रहा बुखार, विभाग मौन
कस्बे में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात बुखार से किशोर ने दम तोड़ दिया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे, जहां कुछ देर चले उपचार बाद उसकी मौत हो गई।
कस्बे के दुबग्गा रोड के पास रहने वाले मोहन के 15 वर्षीय पुत्र लवकुश को चार दिन पहले बुखार आया था। घर वाले उसका प्राइवेट इलाज करा रहे थे। सोमवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। आननफानन में उसे लखनऊ ले गए, जहां किशोर की मंगलवार को मौत हो गई। शव जब वापस आया तो उसके घर में कोहराम मच गया। कस्बे में पिछले कुछ हफ्तों से कई लोग बुखार की चपेट में आने से बीमार हैं।