फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer warns of suicide

किसान ने दी सपरिवार आत्महत्या की चेतावनी            

Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer warns of suicide
farmer - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट के आदेश पर भी नहीं मिल रहा कब्जा            
विज्ञापन

कृषि भूमि के एक हिस्से पर दबंगों के कब्जे से आहत एक किसान ने सपरिवार आत्महत्या की चेतावनी दी है। उसका आरोप है कि एसडीएम न्यायालय से मेड़बंदी और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उसे उसकी भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है।         
ग्राम महमदपुर के मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जलालपुर गांव में उसकी कृषि भूमि की पैमाइश हो पक्की मेड़बंदी का आदेश 13 जनवरी 2015 को एसडीएम न्यायालय से हुआ था। किंतु गन्ने की फसल लगी होने के कारण उसे कब्ज नहीं दिलाया गया, 14 जुलाई 2016 को हाईकोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ ने उसके पक्ष में फैसला करते हुए कब्जा दिलाने का आदेश दिया, लेकिन आज तक उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया। यहां तक कि विपक्षियों पर दर्ज मुकदमे में भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब पीड़ित मनोज ने उच्चाधिकारियों को लिखा है कि हाईकोर्ट के आदेश बाद भी 15 दिन में जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया तो वह सपरिवार आत्महत्या के लिए विवश होगा, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।             
विज्ञापन


टीम बनाकर करवाएंगे जांच
एसडीएम योगानंद पांडे ने बताया कि वह सोमवार को टीम बनाकर मौके की जांच के लिए भेजेंगे। यदि हाईकोर्ट के आदेश के बाद विपक्षी के पक्ष में कोई आदेश नहीं हुआ होगा तो वह हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed