फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer's house and tried to capture on the ground, the firing of Dbangon

फार्मर के घर और जमीन पर कब्जे का प्रयास, दबंगों ने की फायरिंग

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर।
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर। Updated Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house and tried to capture on the ground, the firing of Dbangon
दबंग - फोटो : अमर उजाला
दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, कई वाहन भी कब्जे में लिए
विज्ञापन

इलाके के तुली फार्म पर एक फार्मर के घर कुछ दबंग अवैध हथियारों से लैस होकर जमीन और घर पर कब्जा करने पहुंचे। यहीं नहीं दबंगों ने मौके पर 5-6 राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग से फार्मर के परिवार वाले सहम गए तथा सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ लिया, साथ ही पांच बाइक, छह गाड़ी और तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। मामले की सूचना पर सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा परिवार वालों को सुरक्षा दिए जाने के निर्देश संपूर्णानगर पुलिस को दिए। 

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के तुली फार्म निवासी रुपेन्द्र कौर अपने घर पर दो महिलाओं और लड़के के साथ मौजूद थीं। आरोप है कि इस दौरान कुछ दबंग अवैध हथियारों से लैस होकर ट्रैक्टर, बाइक और कारों से जमीन और घर  पर कब्जा करने पहुंचे।  परिवार वालों के विरोध करने पर दबंगों ने 5-6 रांउड फायरिंग कर दी। फायरिंग से सहमे परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दबंग वाहन छोड़कर  वहां से भाग निकले लेकिन पुलिस ने मौके से दो लोगो को दो तमंचों और  कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से पांच बाइक, छह गाड़ी और  तीन ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिए। घटना की सूचना पर सीओ एलडी भारती भी मौके पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली और परिवार वालों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए।  पुलिस को मौके से मिली एक स्विफ्ट डिजायर से लगभग एक दर्जन बारह बोर कारतूस, बांका और शराब भी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed