फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Extract the gold buried in the ground 27 thousand lured and deceived

जमीन में गड़ा सोना निकालने  का लालच देकर ठगे 27 हजार

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Extract the gold buried in the ground 27 thousand lured and deceived
money - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पीड़ित को बताया कि पत्नी पर है भूत प्रेत की छाया 
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, तांत्रिक हिरासत में

 जमीन में गड़ा सोना निकालने के नाम पर एक तांत्रिक ने तेलिया कुंडा गांव के दंपति से 27 हजार रुपये ठग लिए। दंपति की शिकायत पर हैदराबाद थाना पुलिस ने ठगी करने वाले तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर पर उसके खिलाफ धारा 419, 420  का अभियोग दर्ज कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियाकुंडा निवासी अमर सिंह की पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। ग्राम छत्तीपुर के जीवनलाल ने भूतप्रेत का प्रकोप बताकर उसके घर के उत्तरी सेरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बासुपुर निवासी दो तांत्रिक इकरार और चुन्ना को उसके घर भेज दिया। दोनों तांत्रिकों ने अमर सिंह के मकान में पूजन कर उसे बताया कि उसके घर सोने से भरा घड़ा जमीन में गड़ा है जिसे बाहर निकालने के नाम पर तांत्रिकों ने उससे 27 हजार रुपये एक किलो घी एक बकरा लेकर चंपत हो गए। धनराशि चुकाने के लिए अमर सिंह को तीन बीघा जमीन गिरवी रखनी पड़ी। अपने को ठगा समझकर पति-पत्नी परेशान रहने लगे। मंगवार को उसमें से एक तांत्रिक इकरार संसारपुर में अमर सिंह की पकड़ में आ गया। जिसे उसने पुलिस के हवाले कर एसओ को आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed