फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   English and native wine seized smuggled brought 22 cases

तस्करी कर लाई गई 22 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब बरामद

Wed, 07 Oct 2015 12:11 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
English and native wine seized smuggled brought 22 cases
पंचायत चुनाव में शराब के प्रयोग का असर गांवों के अलावा शहरों में भी देखने को मिल रहा हैै। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सिविल लाइंस के हर्षी बंगला स्थित एक घर के अहाते में बने कमरे में छापा मारकर दूसरे प्रांतों से तस्करी कर लाई गई अंग्रेजी और देशी शराब की 22 पेटियां बरामद कीं। बरामद अंग्रेजी शराब हरियाणा की और देेशी शराब अरुणाचल प्रदेश से लाई गई हैै। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग ने लखीमपुर, पलिया, धौरहरा, नीमगांव, मैगलगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की और लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर मोहल्ला सिविल लाइंस के हर्षी बंगला स्थित जगदीश के अहाते में बने स्टोर रूम पर छापा मारा तो मौके पर देशी और अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ। अरुणाचल प्रदेश से लाई गई किंग क्रेजी ब्रांड व्हिस्की के 18 पेटी पौवे बरामद हुए हैं, जिनकी एमआरपी 20 रुपये है। इसके साथ ही चार पेटी रायल स्टैग ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो हरियाणा की है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इसे पंचायत चुनाव में उपयोग करने के लिए लाया गया था। ऐसी सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई। मौके से पुलिस ने श्याम कुमार द्विवेदी को पकड़ा है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में एसएसआई रामअवतार यादव, मिश्राना चौकी इंचार्ज राजबली सिंह समेत पुलिस फोर्स शामिल रहा। उधर, एसडीएम सदर आलोक वर्मा की अगुवाई में टीम ने कोढैया, कालाआम गांवों में छापा मारकर 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की है और दो हजार किलो लहन नष्ट कराया हैै।
विज्ञापन

पलियाकलां। सीओ रामआसरे सिंह और एसओ केपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दलबल के साथ लालपुर, ढाका गांवों में कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें सात सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही पांच हजार लीटर लहन और पांच पीपा शीरा नष्ट किया। पुलिस ने ग्राम लालपुर के शिवम को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव आलोकनगर और चिठिया गांवों में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गन्ने के खेत में छापा मारा, जहां पर कच्ची शराब बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से यदुनाथ निवासी चिठिया और पिंकू निवासी आलोकनगर को बेहजम चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। मौके से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। जबकि दो सौ लीटर लहन नष्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed