फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employment minister attacked

रोजगार सेवक पर हमला

Tue, 16 Feb 2016 07:15 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Tue, 16 Feb 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
Employment minister attacked
भीरा क्षेत्र के राजगढ़ गांव के नवनिर्वाचित प्रधान के घर दावत खाने पहुंचे रोजगार सेवक पर उसी गांव के एक युवक ने तकुले (कुल्हाड़ी) से सिर के पीछे वार कर दिया। दोनों के बीच ग्राम पंचायत के किसी काम को लेकर थोड़ी देर पहले ही विवाद हुआ था। घायल रोजगार सेवक को पहले सीएचसी लाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखकर जिले पर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गदियाना निवासी नीरज कुमार राजगढ़ गांव में ही रोजगार सेवक है। नीरज के पिता बाबूलाल लेखपाल हैं, वहीं उसकी दादी भी गांव की प्रधान रह चुकी हैं। मंगलवार को राजगढ़ गांव से चुनी गईं प्रधान सुनीता देवी के पति पंचम ने नीरज की शाम को दावत की थी। शाम करीब सात बजे पंचम ने गांव के ही अमृतलाल के पुत्र के जरिए नीरज को घर से बुलवाया। नीरज के मुताबिक वह प्रधान के घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था, तब तक राजगढ़ गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में वहां उससे ग्राम पंचायत के किसी काम को लेकर भिड़ने लगा। दोनों के बीच तकरार होने लगी, लोगों के समझाने और प्रधान के पति के दरवाजे से उसको भगा देने के बाद नीरज कुर्सी पर बैठ गया। तभी पीछे से उक्त व्यक्ति ने इंद्रपाल के सिर के पीेछे तकुला (कुल्हाड़ी) से वार कर दिया और भाग खड़ा हुआ। सिर पर वार लगने से नीरज बेहोश हो गया, उसे घायलावस्था में सीएचसी लाया गया। यहां पर उसे इलाज का बाद जिले पर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अभी एनसीआर दर्ज की है, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और नीरज के अस्पताल से वापस आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed