{"_id":"dbb55bdfa2e633d444c98eef7c2408f1","slug":"during-cricket-firing-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलने के दौरान फायरिंग, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट खेलने के दौरान फायरिंग, दो लोग घायल
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना एसपी बंगला की फील्ड में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर दर्जन भर लोगों ने हमला कर दिया और इस दौरान हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने एक घायल को लखनऊ रेफर किया है। मामले की सूचना पर जेलगेट चौकी इंचार्ज राजबली सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया हैै।
पुराना एसपी बंगला की फील्ड में मंगलवार को नौरंगाबाद निवासी राजू और इरफान अपने दोस्तों के संग क्रिकेट खेल रहे थे। तभी दर्जन भर लोगों ने लाठी-डंडे, बांके से क्रिकेट खेल रहे युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान दो राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे नौरंगाबाद निवासी इरफान और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने इरफान और राजू को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें बांके से भी प्रहार किए गए। गंभीर रूप से घायल इरफान और राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने इरफान को लखनऊ रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज राजबली सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।