फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drugs and equipment procurement bills Czech CBI

दवाओं तथा उपकरण खरीद के बिल चेक करेगी सीबीआई

Tue, 23 Feb 2016 06:46 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Feb 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
Drugs and equipment procurement bills Czech CBI
एनआरएचएम घोटाले को लेकर चल रही सीबीआई जांच में 29 फरवरी से विभिन्न
विज्ञापन
चिकित्साधीक्षक अपने अभिलखों सहित सीबीआई के सामने प्रस्तुत होने के लिए देहरादून जाएंगे। इस दौरान सभी चिकित्साधीक्षक अपने यहां वर्ष 2005 से 15 नवंबर 2011 तक के दवा और उपकरण खरीद आदि से संबंधित बिल और बाउचर प्रस्तुत करेंगे तथा खरीद आदि के संबंध में आवश्यक प्रश्नों के जवाब देंगे।
एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई जांच कर रही है। इसमें पिछले महीने सीएमओ कार्यालय सहित विभिन्न  सीएचसी और पीएचसी से सीबीआई देहरादून कार्यालय ने अभिलेख तलब किए थे। इसके बाद सीबीआई ने विभिन्न सीएचसी अधीक्षकों और सीएमओ कार्यालय के कुछ लिपिकों को अपने कार्यालय में तलब किया था। अब सीबीआई ने जांच के लिए चिकित्साधीक्षकों के प्रस्तुत होने की तिथियों में आंशिक संशोधन किया है। नकहा, ईसानगर और कुंभी सीएचसी तथा पीएचसी के प्रभारी एवं क्लर्क 29 फरवरी को, सीएचसी बांकेगंज, फूलबेहड़ और फरधान के प्रभारी एक मार्च को, सीएचसी पलिया,  निघासन और गोला के प्रभारी दो मार्च को, सीएचसी खमरिया और रमियाबेंहड़ के प्रभारी तीन मार्च को, और सीएचसी मोहम्मदी, धौरहरा और मितौली के क्लर्क और प्रभारी चार मार्च को सीबीआई कार्यालय देहरादून जाएंगे। सूत्रों की मानें तो सभी चिकित्साधीक्षक वर्ष 2005 से 15 नवंबर 2011 तक हुई दवाओं और उपकरणों के अलावा विभिन्न खरीद के बिल बाउचर, कैशबुक तथा स्टाक रजिस्टर आदि चेक कराएंगे। इस संबंध में सीबाआई के लोग कुछ आवश्यक पूछताछ भी करेंगे। सीएमओ कार्यालय सें तिथियों में संशोधन की सूचना सभी चिकित्साधीक्षकों और सीएचसी प्रभारियों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed