फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " Doing good police work"

‘पुलिस कर रही अच्छा काम’

Thu, 29 Jan 2015 06:22 PM IST
लखीमपुर/फरधान
लखीमपुर/फरधान Updated Thu, 29 Jan 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
" Doing good police work"
एडीजी (एटीसी सीतापुर)/नोडल अफसर विजय कुमार ने गुरुवार को सिटीजन चार्टर संबंधी कई बिंदुओं को लेकर जिले की सदर कोतवाली और फरधान थाने का निरीक्षण कर जिले में सिटीजन चार्टर का हाल जाना। एडीजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों से भी कई बिंदुओं पर बात की और सिटीजन चार्टर का प्रभावी ढंग से पालन कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक कार्यों और दंगा रोधी ड्रिल को लेकर किए गए प्रयासों को लेकर भी समीक्षा की। एडीजी ने पत्रकारों को बताया कि सिटीजन चार्टर के  मामले में पुलिस जिले में अच्छा कार्य कर रही है। इससे आम लोगों की परेशानियां कम हुई हैं।
विज्ञापन

एडीजी ने समाधान दिवसों में कार्रवाई, गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में हुई कार्रवाई, शस्त्र लाइसेंसों के आवेदनों की जांच, चरित्र सत्यापन, शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण के लिए थानों पर आने वाले आवेदनों पर हुई कार्रवाई, पटाखों की दुकानों के लिए आए आवेदनों की जांच समेत तमाम बिंदुओं पर समीक्षा की। एडीजी ने कहा कि जिले में सिटीजन चार्टर को लेकर की गई समीक्षा में सबकुछ ठीक मिला है। कुछेक कमियों को लेकर पुलिस अधिकारियों को सचेत किया गया  है। सदर कोतवाली और फरधान थाने में अच्छे ढंग से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक कार्य भी बेहतर ढंग से हो रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन

गोला के बजाए सदर कोतवाली पहुंचे
एडीजी विजय कुमार गुरुवार को एलआरपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनकी आगवानी की। इसके बाद एडीजी सीधे फरधान थाने पहुंचे और करीब आधे घंटे तक मुआयना किया। फरधान के बाद एडीजी निरीक्षण के लिए गोला कोतवाली जाने वाले थे लेकिन गोला जाने के बजाए एडीजी निरीक्षण के लिए अचानक सदर कोतवाली जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed