{"_id":"aade821fcaf3ee574105e9e59a7a6468","slug":"dig-took-stock-of-the-security-on-the-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 23 Jan 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी सीमांत मुख्यालय के डीआईजी एनएच खान ने तृतीय वाहिनी की भारत नेपाल सीमा पर स्थापित सीमा चौकियाें का दौरा कर 26 जनवरी के पहले भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की ओर से की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौजूद सभी अधिकारियाें और जवानों को दिशा निर्देश दिए।
डीआईजी एनएच खान अपने एक दिवसीय दौरे पर लखीमपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्मिक अधिकारी प्रशासन प्रवीण कुमार और डिप्टी कामाडेंट तृतीय वाहिनी अतुल राय ने उनका स्वागत किया। डीआईजी को तृतीय वाहिनी की सम्मान गारद ने सलामी दी। उन्हाेंने वहां मौजूद अधिकारियाें से परिचय प्राप्त किया।
कार्मिक अधिकारी प्रशासन प्रवीण कुमार ने सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत बल मुख्यालय के निर्देश पर गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्हें एसएसबी गढ़ी रोड में चल रहे निर्माण कार्याें के बारे मे विस्तार से बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्र संगठक उर्मिला सरताज, उपक्षेत्र संगठक शमशेर सिंह, जगदीश सिंह, सहायक प्रचार अधिकारी, गोकुल राजखोवा, सहायक अभियंता और अनुभाग अधिकारी ए दास आदि मौजूद रहे। उन्होंने सेक्टर मुख्यालय की वाहिनियाें का निरीक्षण किया।
पलियाकलां। नेपाल सीमा पर वनकटी से चंदनचौकी जाने वाले मार्ग पर एसएसबी एवं गौरीफंटा पुलिस ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग व रूट मार्च कर वाहनो की चेकिंग की। इस बीच सीमा पर सक्रिय तस्करों, वन माफिया एवं अन्य अपराधियों में अफरातफरी रही।
गणतंत्र दिवस पर व्यापक सतर्कता रखे जाने के मिले निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए एसएसबी की 39 वीं वाहिनी की ए कंपनी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनमोहन तथा गौरीफंटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में जवानो ने संयुक्त रूप से नेपाल सीमा पर रूट मार्च कर पेट्रोलिंग की और ढखिया, सूड़ा बाजार, भूड़ा तिराहा, सरियापारा आदि सीमावर्ती मार्गों और वाहनों तथा संदिग्ध व्याक्तियों की व्यापक चेकिंग की। उन्होंने कारों और बाइकों की डिग्गी खुलवाकर रखे सामान की जांच भी की। इसको देखते हुए सीमा पर सक्रिय तस्कर, वनमाफिया में हड़कंप रहा।