फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Girlfriend murdered over blackmail; two accused arrested

Jalandhar News: ब्लैकमेलिंग के चलते प्रेमिका की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 07 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered over blackmail; two accused arrested
कार की डिकी में शव डालकर 100 किलोमीटर दूर राजस्थान फीडर में फेंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। प्रेम संबंध और कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
मृतका की पहचान किरन रानी के रूप में हुई। वह मूल रूप से गुरुग्राम की रहने वाली थी और जलालाबाद की इंदिरा नगरी में किराए के मकान में रह रही थी। किरन का पहले तलाक हो चुका था। पिछले करीब एक साल से उसके रमन मिड्ढा से प्रेम संबंध थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किरन पैसों और आपत्तिजनक चीजों को लेकर रमन को धमका रही थी। इसी से परेशान होकर रमन ने हत्या की साजिश रची। उसने अपने साथियों सागर कंबोज, सोनू बठेजा और काकू छाबड़ा को इसमें शामिल किया। सिटी थाना जलालाबाद के एसएचओ मोहित धवन ने एफआईआर नंबर 161 दर्ज की है।
विज्ञापन

शव बरामदगी और जांच
23 अगस्त की रात आरोपियों ने किरन की हत्या कर दी। शव को कार की डिकी में डालकर करीब 100 किलोमीटर दूर राजस्थान फीडर नहर में फेंका गया। शव को पानी में ऊपर आने से रोकने के लिए एक भारी पाइप टांगों से बांधा गया था। करीब 10-11 दिन बाद राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में लक्खोवाल हेड से किरन का शव बरामद हुआ। मृतका की माता नीलम रानी और जीजा विपिन ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed