फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of pregnant after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर गर्भवती की मौत

Tue, 19 May 2015 10:41 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Tue, 19 May 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant after being crushed by a truck
पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर लखीमपुर रोड स्थित सीजीएनपीजी कॉलेज के पास बाइक सवार लोगों को मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक से जा टकराई। जिससे बाइक पर जा रही गर्भवती की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि बालिका समेत तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। महिला का सड़क पर गिरने से पेट फट गया, जिससे गर्भस्थ शिशु निकलकर सड़क पर जा गिरा। कुछ देर बाद शिशु की भी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से लोगों की रूह कांप गई। नाराज भीड़ ने मैजिक को पलट दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के गांव मनहरिया निवासी बबर सिंह गोला के मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित निजी मकान में रहते हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को बबर सिंह लखीमपुर रोड पर स्थित ज्ञान डेयरी के पास हनुमान मंदिर पर भंडारे में शामिल होने बाइक से गए थे। वापस आते समय उनकी बाइक पर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव परेली निवासी ऋषीराज की पत्नी संगीता (32), मुन्नूगंज निवासी रमेश की पत्नी पिंकी (35) और मुकेश की पुत्री नैंसी (11) भी बाइक पर सवार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीजीएनपीजी कॉलेज के पास बबर सिंह आगे जा रहे मैजिक और ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इस दौरान मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और लखीमपुर की तरफ से आ रहे गेहूं भरे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में गर्भवती संगीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसके पेट में पल रहा शिशु पेट से निकलकर कुछ दूर जा गिरा। जिससे उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल पिंकी, बबर सिंह और नैंसी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गई। नाराज भीड़ ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते मैजिक के पर्दे फाड़कर उसे पलट दिया।
विज्ञापन

वाहनों में आग लगाने की कोशिश
लखीमपुर रोड पर हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग इस कदर नाराज थे कि उन्होंने वाहनों में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि इस बीच गोला कोतवाल एके उपाध्याय सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया और वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांस भरी कार ट्रैक्टर से टकराई
गोला गोकर्णनाथ।
तेज गति से जा रही मांस भरी कार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक मोहम्मद रबी निवासी धमौला थाना मोहम्मदी ने बताया कि उसने भुड़वारा गांव से मांस को कार में भरवाया था। वह भुड़वारा से मांस लेकर बरेली के नरियावल को ले जाता है। भुड़वारा से मतीन गाड़ी चलाकर लाया था। मतीन ने उसे जंगल से गाड़ी चलाने के लिए दे दी थी। कार में लालू नाम का एक व्यक्ति भी बैठा था। बाईपास पर जब वह भुसौरिया गांव के समीप पहुंचा तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते हुए कार को भुसौरिया गांव की सड़क पर मोड़ दिया। गांव में सामने से आ रही लकड़ी भरी ट्रॉली में जुते ट्रैैक्टर से उसकी कार टकरा गई।  दुर्घटना के बाद चालक सहित अन्य फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed