फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of husband by truck collision, wife-daughter wounded

ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
छह महीने की बेटी की दवा लेने जा रहे थे दंपति 

जबकि उसकी पत्नी उपासना और छह माह की बच्ची घायल हो गईथाना मैगलगंज क्षेत्र में फत्तेहपुर गन्ना सेंटर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक थाना पसगवां के कस्बा बरवर निवासी 28 वर्षीय धीरूपाल की मौत हो गई, । घायल पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे खैरबाद (सीतापुर) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना पसगवां के कस्बा बरबर निवासी विश्राम ने बताया कि उनका पुत्र धीरूपाल अपनी पत्नी उपासना को साथ लेकर बाइक से छह माह की बेटी की दवा लेने कोतवाली मैगलगंज के फत्तेपुर जा रहा था। फत्तेपुर से पहले स्थित गन्ना सेंटर के पास उसने लघुशंका करने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी की। इसी बीच ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पुत्र धीरूपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  पत्नी को गंभीर चोटें आईं हैं। छह माह की बेटी मामूली रूप से चोटहिल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को सीएचसी भेजा। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने पत्नी उपासना की हालत गंभीर होने पर उसे सीतापुर जिले के खौराबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed