{"_id":"590b78d44f1c1b4a63442a44","slug":"death-of-a-young-man-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ लख्ामीपुर खीरी
Updated Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम की, चालक समेत ट्रक पुलिस के कब्जे में
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथनियां में एक भूसी भरे ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई है। गांव के पास हुई दर्दनाक घटना से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने लोगों को शांत कर ट्रक को मय चालक को कब्जे में ले लिया और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी कामता प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार दोपहर बाद खेत से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था, तभी सिकंद्राबाद रोड पर मंदिर के सामने गोला की ओर से सिकंद्राबाद जा रहे एक ओवर हाईट ओवर लोड भूसी भरे ट्रक यूपी 23टी 0268 ने अनुज की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे अनुज बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि करीब 500 मीटर तक अनुज ट्रक में फंसा हुआ मय बाइक घिसटता हुआ चला गया। लोगों ने शोर मचाकर ट्रक का पीछा कर रुकवाया। तब तक अनुज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के निकट हुई घटना से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और रोड जाम कर दी। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
चार बेटों में सबसे बड़ा था अनुज
अजान। कामता प्रसाद के चार पुत्रों में अनुज सबसे बड़ा था। जो अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। परिवार में जवान बेटे की मौत पर पिता, मां अनीता देवी, छोटे भाई रिंकू, पिंकू और अनुराग का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन