{"_id":"24ffcc74aa250d2a230e5c839ddecc3c","slug":"dead-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर अधेड़ की मौत, ट्रैक्टर फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर अधेड़ की मौत, ट्रैक्टर फूंका
सिकंद्राबाद/भूपतिपुर
Updated Wed, 16 Sep 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में बुधवार की सुबह लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और उस पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित, एसडीएम मितौली रामप्रकाश, एसओ मितौली पीके सिंह और नीमगांव एसओ बृजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय टीकाराम बुधवार की सुबह साइकिल से बिलोचापुर गांव जा रहा था। रायपुर गांव में लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर टीकाराम की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते काफी भीड़ एकत्र हो गई, इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर दिया। ट्रैक्टर को गांव के बाहर ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक और उस पर सवार लोगों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज समेत नीमगांव के दरोगाओं ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक के पुत्र पुत्तू की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसडीएम मितौली रामप्रकाश ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। मृतक के नाम जमीन है, उसे किसान दुर्घटना बीमा से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण कर धनराशि का लाभ दिया जाएगा।